{"_id":"59691c7f4f1c1b1e0d8b475f","slug":"41500060799-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडौली चेकपोस्ट पर स्थापित हो गया वॉच टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिडौली चेकपोस्ट पर स्थापित हो गया वॉच टावर
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
कांवड़ यात्रा को लेकर निगरानी रखने के लिए बिड़ौली चेकपोस्ट पर वॉच टॉवर स्थापित कर दिया गया है। हालांकि वहां पर लगे सीसीटीवी विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण बंद पड़े हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर करनाल की तरफ लौट रहे कांवड़ियों के लिए मेरठ करनाल हाइवे से निकलना होता है। इसी लिहाज से बिड़ौली चेकपोस्ट पर वॉच टावर लगाया गया है। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि बिड़ौली के साथ ही कैराना यमुना पुल सहित जनपद में छह स्थान पर वॉच टावर लगाए गए हैं। वॉच टावर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। 24 घंटे पुलिसकर्मी वाच टावर से मार्ग पर निगरानी रखेंगे।
उधर, बिड़ौली चेकपोस्ट पर पुलिस ने सीसीटीवी भी लगवाए हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण सीसीटीवी शोपीस बने हैं। जिस वक्त बिजली आपूर्ति होती है, तो सीसीटीवी चलते हैं अन्यथा बंद रहते हैं। उधर, थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने पर सीसीटीवी संचालित करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।