{"_id":"595e87454f1c1baf458b472e","slug":"41499367237-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामलें वांछित चल रहा 12 हजार का इनामी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामलें वांछित चल रहा 12 हजार का इनामी पकड़ा
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 हजार का इनामी पकड़ा
शामली। चेन लूट के मामले में पांच साल से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी मोहन को शामली कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी झिंझाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है। बृहस्पतिवार को ही पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव से पकड़ा। इसके बाद उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस उससे झिंझाना तथा अन्य थाना क्षेत्रों में हुई लूटपाट की वारदातों के संबंध में भी तार खंगाले जा रहे हैं।
युवक हुआ लापता
शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कसेरवा कला निवासी हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र गुड्डू (19) बृहस्पतिवार की सुबह घर से चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी तलाशने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। परिजनों के अनुसार गुड्डू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।