{"_id":"59593e654f1c1b8e548b4c3b","slug":"41499020901-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढीपुख्ता में शुरु हुई साप्ताहिक पैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढीपुख्ता में शुरु हुई साप्ताहिक पैठ
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में साप्ताहिक पैंठ की शुरूआत हो गई। पैंठ में सभी घरेलू सामान के साथ खाने पीने संबंधी वस्तुएं भी बिकेंगी।
कस्बे में रविवार को मैन चौक बाजार में साप्ताहिक पैंठ की शुरुआत हुई है। पैठ का शुभारंभ चेयरमैन विजय गिरि व रणकुमार ने किया। पैंठ चौक बाजार से बस स्टैंड तक लगेगी। कस्बे में पैठ लगभग 35 वर्ष पहले लगती थी। फिर से पैंठ लगने से कस्बेवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया। पैंठ में परचून का सामान, सब्जियां, खेल खिलौने, कपड़ों, कास्मेटिक आदि सामान उचित मूल्य पर मिलेगा। पैंठ हर रविवार को लगेगी। रणकुमार ने बताया कि इस पैंठ के लिए गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग भी की गई है। इस दौरान तौफिक कुरैशी, विजयपाल, छत्रपाल, नरेंद्र तोमर, श्रीपाल जैन, नीरज जैन, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।