फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   40 nomination papers for the president

अध्यक्ष के लिए 40 नामांकन पत्र लिए

Wed, 01 Nov 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 01 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
40 nomination papers for the president
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के 40 और सभासद पदों के लिए 433 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं, कैराना नगर पालिका सभासद पद के लिए छह और नगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड सभासद पद के पांच नामांकन पत्र जमा भी कराए गए।
विज्ञापन


तीन दिन के भीतर जिले के समस्त 10 नगर निकायों में अध्यक्ष के 10 पदों के सापेक्ष 104 और वार्ड सभासद के 170 पदों के सापेक्ष 846 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


अभी तक सिर्फ नगर पंचायत एलम से ही अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र जमा हुआ है। तीसरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए नेताओं की भीड़ लगी रही। शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए  रजनी और अंजना  बंसल ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद के  लिए 36 नामांकन पत्र खरीदे गए।झ्र
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत जलालाबाद अध्यक्ष पद के लिए  संतराम, सुशील कुमार, भूरी, अब्दुल गफ्फार व उनकी पत्नी रुखसाना, नदीम अहमद, रईस अहमद, कमरजहां, धर्मवीर और कुसुम ने नामांकन पत्र खरीदे है, जबकि वार्ड सभासद पद के लिए 28 नामांकन पत्र खरीदे गए है। वहीं, जलालाबाद नगर पंचायत के वार्ड दो से साजिद, दीपक व कमलेश तथा वार्ड चार से सदस्य पद के लिए शमीम और आस मोहम्मद ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

बनत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन  वजाहत खान, सुुुरेशपाल और सुमन पत्नी प्रवीण कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे। वार्ड सभासद पद के
लिए 12 नामांकन पत्र खरीद गए हैं। एलम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए  चंद्रप्रभा और संगीता ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए।

थानाभवन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने अपनी पत्नी अंजली शर्मा, समीरा अंजुम और   कुलसुम ने  अध्यक्ष पद के लिए डबल सेट नामांकन पत्र खरीदा। जबकि वार्ड सभासद के लिए 27 नामांकन पत्र खरीदे गए।

उधर, झिंझाना में तहसील ऊन में मंगलवार को नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र निर्दलीय और  बसपा नेता कुलदीप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि वार्ड सभासद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत झिंझाना के अध्यक्ष पद के लिए नौशाद कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, खुर्शीद आलम और कय्यूम ने दो नामांकन पत्र खरीदे।

 जिले में तीन दिन के नामांकन पत्रों की बिक्री
तारीख        अध्यक्ष    सभासद
29 अक्तूबर        27    127
30 अक्तूबर        37    286
31 अक्तूबर        40    433
योग        104    846

मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री
निकाय    अध्यक्ष    सभासद
शामली    2    36
कैराना    7    62
कांधला    5    217
थानाभवन    4    27
जलालाबाद    11    28
बनत    2    12
एलम    2    2
ऊन    2    10
झिंझाना    5    24
गढ़ीपुख्ता    0    15

पालिका में एनओसी लेने वालों की लगी भीड़    
शामली। नगर निकाय चुनाव में नामांकन भरने के लिए पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना जरूरी होता है। इसी कारण कई दिन से नगर पालिका शामली में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।


जनपद में पहले चरण में 22 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चेयरमैन और वार्ड सभासद पद के प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कराने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कराने में लगे हुए हैं। छह नवंबर तक नामांकन पत्र जमा होने हैं। इसके चलते काफी लोग अभी तक हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और अन्य मद की बकायादारी के संबंध में नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को भी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने वालों की भीड़ नगर पालिका कार्यालय में लगी रही। पालिका की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए प्रार्थना पत्र लिया जा रहा है, उस पर एक दिन बाद एनओसी दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed