{"_id":"5f7223458ebc3e9baf5cdcff","slug":"4-lakh-loot-shamli-news-mrt5035586144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से चार लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से चार लाख लूटे
विज्ञापन

शामली। कैराना रोड स्थित पेट्रोल पंप से बदमाशों ने पंप के दोनों प्रबंधकों को तमंचे से आतंकित कर दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश शहर की ओर को ही भाग निकले।
शहर की मंडी मार्शगंज निवासी सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग के भाई राजकुमार गर्ग का कैराना रोड पर राज फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पेट्रोल पंप पर दो बदमाश पहुंचे और केबिन के निकट बाइक खड़ी की और केबिन में घुस गए। उन्होंने पंप के प्रबंधक हिमांशु शर्मा और प्रदीप कुमार पर तमंचे तानते हुए बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखी रकम करीब 406670 रुपये लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश आराम से रकम से भरा थैला हाथ में लटकाते हुए बाहर निकले और शामली की तरफ फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद प्रबंधकों ने शोर मचाया, जिस पर वहां मौजूद सेल्समैन और तेल लेने आए ग्राहकों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एसपी विनीत जायसवाल ने भी पंप पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। शहर कोतवाली में पंप के प्रबंधक हिमांशु शर्मा की तरफ से घटना की तहरीर दी गई है।