फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   38 samples sent to Saharanpur for Dengue ELISA test

डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर भेजे 38 सैंपल

Thu, 20 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
38 samples sent to Saharanpur for Dengue ELISA test
डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर भेजे 38 सैंपल
विज्ञापन

शामली। डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच के लिए जिले से 38 सैंपल सहारनपुर मेडिकल भेजे गए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
जिले में डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्ड से जांच में डेंगू बुखार मिल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच को ही प्रमाणित मानता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को गांव मुंडेट कलां में डेंगू संभावित 26 मरीजों के रक्त सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा सीएचसी स्तर पर भी डेंगू के कई संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि गांव मुंडेट से डेंगू संभावित 26 सैंपल लिए गए थे, जबकि 12 सैंपल जिले से अलग-अलग स्थानों से लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले से लिए गए सभी 38 सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल में भेज दिया गया है। दो दिन बाद जांच रिपोर्ट आएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed