{"_id":"61fc258a96789223524b5126","slug":"36-polling-staff-absent-warning-of-action-shamli-news-mrt575703377","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यायल में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी।
- फोटो : SHAMLI
36 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित, कार्रवाई की चेतावनी
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान कर्मचारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन 36 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में मतदान कर्मचारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रेक्षकों की मौजूदगी में इनको ईवीएम का पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कार्मिक प्रशिक्षण प्रभारी सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान एक-एक बिंदुओं को गहनता से समझें। प्रथम सत्र में 500 एवं द्वितीय सत्र में 500 को प्रशिक्षण दिया गया है। शामली मंडी समिति परिसर में सहारनपुर के 506 मतदान कर्मचारियों प्रशिक्षण दिया गया।
प्रथम सत्र एवं द्वितीय सत्र में सभी कुल 1506 में 36 अनुपस्थित पाए गए। सभी को अगले सत्र में आने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर पावर प्वाइंट के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट के संचालन का गहन प्रशिक्षण महिला पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता विपुल सूर्यवंशी, गौरव अवर अभियंता ने प्रशिक्षण दिया। मौके पर एसडीएम विशु राजा, डीडीओ प्रमोद कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, प्रशिक्षण सह प्रभारी के रूप में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह, विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना के प्रोफेसर डॉ. अजय बाबू शर्मा, राजकीय इंटर कंडेला के प्राचार्य डॉ. अमित मलिक ने मशीन संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण का प्रशिक्षण दिया।

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रशिक्षण में शामिल मतदान कार्मिक।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन