फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3,42,202 voters of ten bodies of the district will form the new government

Shamli News: जिले के दस निकायों के 3,42,202 मतदाता बनाएंगे नई सरकार

Mon, 10 Apr 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
3,42,202 voters of ten bodies of the district will form the new government
शामली मिल रोड पर होडिंग उतारते नगर पालिका कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




शामली। जिले की सात निकाय और तीन नगर पालिका परिषद में 3,42,202 मतदाता नई सरकार का गठन करेंगे। नगर पालिका के 3 और नगर पंचायत के 7 अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके अलावा 173 वार्ड सभासद भी चुने जाएंगे। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता शामली नगर पालिका में 102425 हैं। सबसे अधिक वार्ड कैराना नगर पालिका में 28 हैं। सबसे कम वार्ड और मतदाता गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत में हैं। यहां 11 वार्ड और मतदाता 10224 हैं।

जिले में नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सभासदों के लिए मतदान होगा। शामली नगर पालिका में 1,02425, कैराना नगर पालिका परिषद में 82029, कांधला नगर पालिका परिषद में 34800 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। एलम नगर पंचायत में 11166, जलालाबाद नगर पंचायत में 22358, ऊन नगर पंचायत में 14025, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत में 10224, बनत नगर पंचायत में 14944, झिंझाना नगर पंचायत में 16238, थानाभवन नगर पंचायत में 33998 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन




जिले के दस निकायों के मतदाताओं का आंकड़ा


निकाय वार्ड पुरूष महिला मतदाता कुल मतदाता

शामली नगर पालिका 25 54028 48397 102425
कैराना नगर पालिका 28 43412 38617 82029
कांधला नगर पालिका 25 18131 16669 34800

नगर पंचायत
एलम 12 6015 5151 11166

जलालाबाद 15 11690 10668 22358



ऊन 12 7445 6580 14025

गढ़ीपुख्ता 11 5463 4761 10224



बनत 14 7845 7099 14944

झिंझाना 14 8673 7565 16238



थानाभवन 17 17491 16507 33998



कुल- 173 180193 162014 342207

निकायों की आरक्षण सूची

निकाय का नाम आरक्षण

शामली नगर पालिका अनारक्षित
कैराना नगर पालिका पिछड़ा वर्ग

कांधला नगर पालिका अनारक्षित
एलम नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला
बनत नगर पंचायत अनुसूचित जाति की महिला
ऊन नगर पंचायत अनारक्षित
थानाभवन महिला
जलालाबाद अनारक्षित
गढीपुख्ता पिछड़ा वर्ग
झिंझाना अनारक्षित

शामली मिल रोड पर होडिंग उतारते नगर पालिका कर्मचारी

शामली मिल रोड पर होडिंग उतारते नगर पालिका कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed