{"_id":"5e3f03e18ebc3ee5ff24567b","slug":"326-promises-disposed-of-in-national-lok-adalat-shamli-news-mrt467979613","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 326 वादो का निस्तारण,9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 326 वादो का निस्तारण,9
विज्ञापन
कैराना परिवार न्यायालय में समझौता होने के बाद दंपत्ति
- फोटो : SHAMLI
राष्ट्रीय लोक अदालत में 326 वादों का निस्तारण
कैराना। शनिवार को जनपद एवं सत्र न्यायालय शामली के कैराना स्थित परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश शिव मणि शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लोक अदालत की नोडल अधिकारी सिविल जज सिनियर डिविजन रुचि तिवारी ने बताया कि लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ज्ञानेंद्र यादव, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रजत वर्मा, सिविल जज सिनियर डिविजन कैराना रुचि तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजमंगल सिंह यादव, सिविल जज जूनियर डिविजन शामली मुक्त त्यागी ने अपने अपने न्यायालयों में कुल 326 लंबित वादों का निस्तारण किया। परिवार न्यायालय से संबधित 13 मुकदमों का निस्तारण किया गया। विभिन्न न्यायालयों में 309 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
पांच दंपती एक साथ रहने को राजी
कैराना। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत परिवार न्यायालय में पांच दंपतियों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया। समझौता होने के बाद पांचों दंपती खुश होकर अपने घर लौटे। परिवार न्यायालय के न्यायाधीश ज्ञानेंद्र सिंह यादव द्वारा पांच दंपतियों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर राजीनामा कराया गया। अधिवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि टीना निवासी गंगेरू थाना कांधला व प्रदीप निवासी कंडेला, पूनम निवासी कैराना व उसके पति राहुल निवासी कैराना, अरुणा निवासी शामली व उसके पति प्रवीण निवासी गुरुग्राम हरियाणा, सपना देवी निवासी रामडा कैराना व उसके पति मुकेश निवासी दिल्ली, साईस्ता निवासी गांव मोहम्मदपुर राई थाना कैराना व उसके पति अरशद निवासी मोहल्ला खेलकलां थाना कैराना के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर राजीनामा करा दिया गया। समझौता होने के बाद पांचों दंपती खुश होकर घर लौट गए।