फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई

तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई

Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई
सपाइयों ने मनाई खुशी
विज्ञापन

कैराना। लोकसभा-2019 चुनाव में कैराना सीट पर गठबंधन ने निवर्तमान सांसद तबस्सुम हसन पर दांव खेला है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी घोषित होने पर उनके आवास पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।

शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लगा दी है। तबस्सुम हसन के पीए परवेज खुर्रम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सपा की सदस्या ग्रहण कर ली थीं, जिनका टिकट फाइनल हो गया है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना फ्लैश होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ला आलदरम्यान में स्थित तबस्सुम हसन की कोठी पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेंद्र जैन, भागमल, इरशाद, फान्ना, शमीम, सादिक, अजीम, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed