फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलवामा में वीर शहीदों को केंद्रीय मंत्री ने दिया कंधा, परिजनो को बढ़ाया ढ़ाढ़स

पुलवामा में वीर शहीदों को केंद्रीय मंत्री ने दिया कंधा, परिजनो को बढ़ाया ढ़ाढ़स

Sat, 16 Feb 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा में वीर शहीदों को  केंद्रीय मंत्री ने  दिया कंधा, परिजनो को बढ़ाया ढ़ाढ़स
केंद्रीय मंत्री ने शहीद प्रदीप के अर्थी को कंधा दिया
विज्ञापन

शामली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बनत कस्बे में 21वीं बटालियन के जवान प्रदीप कुमार के निवास पर पहुंचे। शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने उनके पिता जगदीश कुमार और पुत्रों सिद्धार्थ तथा विजयंत को ढांढस बंधाया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदीप के अर्थी को कंधा भी दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने शामली के ही मोहल्ला रेलपार के कुड़ाना रोड स्थित 92वीं बटालियन के जवान शहीद अमित कुमार के घर भी पहुंचकर उनके पिता सोहनपाल सिंह और उनके पुत्रों को सांत्वना दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में सरकार साथ है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र को अपने वीर जवानों की शहादत पर गर्व है। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी और आतंकवादियों एवं उनके आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उधर, ऊन क्षेत्र के हसनपुर गांव के ग्रामीणों ने पुलवामा में कायरता पूर्ण आतंकी हमले में मारे गए जवानों की शहादत पर गांव के गुरुद्वारा में कैंडल जलाकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन धारण किया। गांव में गलियों में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रियंका, गुड्डी शर्मिला, पुष्पा, इंदिरा, कृष्णा, समुंदरी, नाथीराम सैनी, अमरजीत सैनी, महेंद्र लोकेंद्र, रविंद्र सैनी, श्यामलाल, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed