{"_id":"5c096d10bdec224167139bcc","slug":"31544121616-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर हसनपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन
शामली। हसनपुर के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दूसरे समुदाय के लोगों पर हमले का आरोप लगाया।
गांव के रामवीर सैनी आदि ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने कुछ बाहरी युवकों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला किया। ये लोग धारदार हथियार लिए हुए थे। उन्होंने लाइसेंसी हथियार लहराए और महिलाओं को गाली दी। आरोप लगाया कि ये लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस भी एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर झिंझाना ने बताया कि ये मामला लड़की को ले जाने का है। रामवीर पक्ष पर लड़की को ले जाने का आरोप है । एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।