फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनपद में घट गई इस बार यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या

जनपद में घट गई इस बार यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या

Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जनपद में घट गई इस बार यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या
जिले में घट गई इस बार यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या
विज्ञापन

शामली। जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष के मुकाबले में काफी गिरावट आई है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। बोर्ड परीक्षा 2018-19 की पूरी तैयारियां चल रही है। इस बार परिषद परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन कराने में जुुटा है। माह के अंत तक बोर्ड परीक्षा केंद्र भी घोषित किए जाने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष शासन और बोर्ड की सख्ती के चलते जनपद में इस बार पूर्व वर्ष के मुकाबले में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में काफी हद तक कमी आई है। वर्ष 2017-18 की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में 26752 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 14175 और इंटर में 12577 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वर्ष 2015-16 से 1918 परीक्षार्थी अधिक थे। वर्ष 2016 की परीक्षा में केवल 24834 परीक्षार्थी ही पंजीकृत थे, जिसमें हाईस्कूल के 13963 और इंटर के 10871 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या काफी गिरावट आई है। जनपद के युवाओं का पढ़ाई के प्रति कम रुझान हुआ है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में 2312 परीक्षार्थी कम हुए हैं। इस वर्ष जनपद में केवल हाईस्कूल व इंटर के संस्थागत व व्यक्तिगत केवल 24440 परीक्षार्थी पंजीकृृत हैं। हाईस्कूल के 13291 और इंटर 9721 और प्राइवेट परीक्षार्थी 1428 हैं। डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी चल रही है। सभी कॉलेजों से परीक्षार्थियों की संख्या मांगी जा रही है। वहीं, डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद सभी प्रधानाचार्यों को वॉयस रिकार्डिंग कैमरे भी जल्द ही लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। नतीजतन बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में कोई परेशानी न आ सके। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वॉयस रिकार्डिंग वाले कैमरे लगने के बाद कोई भी शिक्षक बोलकर नकल नहीं करा सकेगा। पूर्व वर्ष की सख्ताई के कारण भी परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed