{"_id":"5b689a5c4f1c1be2588b5606","slug":"31533581916-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के संबंध में कोतवाल ने ली जिम्मेदारों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के संबंध में कोतवाल ने ली जिम्मेदारों की बैठक
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
शामली। भारत बंद के संबंध में कोतवाली में पुलिस ने जिम्मेदारों की बैठक ली। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने सौहार्द बनाए रखने तथा सभी से शांति बनाए रखने पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
सोमवार की शाम कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने नौ अगस्त को भारत बंद के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में भीम आर्मी के लोगों नेता वाल्मीकि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि बंद से राष्ट्र का नुकसान होता है। इससे समाज में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि खुराफाती लोग ऐसे मौकों की तलाश में ले रहते है और अपना काम करते हैं, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को सभी आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान भीम आर्मी के नीटू सिंह ने कहा कि भारत बंद से उनके संगठन का कोई संबंध नहीं है। भाजपा नेता घनश्याम पारचा ने भी इस बंद से समाज का कोई संबंध नहीं होने की बात कही। इस दौरान नीटू सिंह, हिमांशु कुमार, अनुज, प्रमोद, अजय, विजय और गौरव आदि मौजूद रहे।