{"_id":"5b53770d4f1c1b466d8b626b","slug":"31532196621-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की सफाई को लेकर एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की सफाई को लेकर एसडीएम से शिकायत
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन।
तहसील क्षेत्र के गांव टपराना में तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। बरसात में ओवरफ्लो के कारण चारों ओर गंदगी और दुर्गंध फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से करते हुए तालाब की सफाई व खुदाई कराने की मांग की है। टपराना में टॉवर के पास स्थित तालाब में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। तालाब के किनारे पर चारों तरफ आबादी है। गर्मी में बरसात के चलते ओवरफ्लो होकर गंदगी सड़क पर आ गई है। जिससे वहां पर रहने वालों लोगों का दुर्गंध से बुरा हाल है। लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। जिसके चलते बीमारियां फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में निवासी पिरथी, नवाब, नरेश आदि ने उप जिलाधिकारी को शिकायत कर तालाब से गंदगी हटवाकर तालाब के सुंदरीकरण की मांग की है
विद्युत निगम ने चलाया चेकिंग अभियान
ऊन। विद्युत प्रवर्तन दल ने कस्बा ऊन में चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत प्रवर्तन दल की टीम ने एसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में कस्बे में विद्युत चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान रामकिशोर, रामनाथ मोहल्ला रविदासपुरी में विद्युत चोरी पकड़ी। इस संबंध में ऊन चौकी में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।