फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेल और विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ाए रुचि: डीआईओएस

खेल और विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ाए रुचि: डीआईओएस

Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खेल और विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ाए रुचि: डीआईओएस
विज्ञान और खेल के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाएं: डीआईओएस
विज्ञापन

शामली।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने नए शैक्षिक सत्र को लेकर सभी राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक कॉलेजों में रिक्त पदों की स्थिति, पौधरोपण, छात्रवृत्ति, दाखिलों की स्थिति, जातिवार संख्या, प्रबंध समिति के चुनाव की स्थिति, कोर्ट केस की स्थिति, सूचना देने की स्थिति, बोर्ड आवेदन व कक्षा 9 व 11 के साथ ही कॉलेजों में साफ सफाई को लेकर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों की रुचि विज्ञान और खेलों की ओर बढ़ाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को शहर के आरके इंटर कॉलेज में डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने नए शैक्षिक सत्र को लेकर प्रधानाचार्यों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अभी तक पूरे जनपद से विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ावा देने वाली इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 1275 आवेदनों के सापेक्ष केवल एक कॉलेज जैन कन्या से तीन बच्चों के पंजीकरण होने पर बेहद नाराजगी जताई। सभी स्कूल, कॉलेजों से पांच-पांच आवेदन किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने सभी से विज्ञान के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के साथ ही सभी से समय से पहले पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में खेलों के प्रति भी स्कूलों का कम रुझान है। उन्होंने प्रधानाचार्यों से स्कूलों के बच्चों का खेलों के प्रति अधिक रुझान बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी से वर्तमान समय में अपने अपने स्कूलों में खाली चल रहे पदों पर अधियाचन कार्यालय को भेजने के लिए कहा, जिससे स्कूलों में समय पर शिक्षकों के पद भरे जा सकें। मानव संपदा पोर्टल पर सभी कॉलेज अपने स्कूल के स्टाफ का पूरा ब्योरा अपलोड कर दें। अपलोड न होने पर अगस्त माह का किसी को भी वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

आठ हजार पौधरोपण का लक्ष्य
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस बार स्कूलों में आठ हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। सभी शिक्षक कर्मचारियों को अपने पैसे से एक पौधा खरीदकर लगाना होगा, जिसके लिए सभी को 150 रुपये प्रति व्यक्ति एकत्र कर सूची सहित कार्यालय में जमा करा दें। जातिवार बच्चों की संख्या शुक्रवार तक कार्यालय में भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिन कॉलेजों में तीन वर्ष से प्रबंध समिति के चुनाव नहीं हो रहे हैं उनकी संख्या व नाम लेते हुए जल्द ही चुनाव कराने की बात कही। उन्होंने न्यायालय में 54 काउंटर फाइल जमा न होने पर भी नाराजगी जताई। सभी को सूचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचना समय रहते देने के भी निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा के आवेदन व कक्षा 9 व 11 वी के पंजीकरण समय रहते भरवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed