फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्र-छात्राओं को समझाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

छात्र-छात्राओं को समझाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को समझाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व
शामली।
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए जागरूक किया।
शनिवार को बनत रोड स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या वैशाली गर्ग ने पौध रोपित कर किया। जिसके बाद उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कितने उपयोगी है। उन्होंने सभी बच्चों से अपने अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्कूल प्रबंधक श्यामलाल सिंह ने स्कूल प्रांगण में पौधा रोपित करते हुए अपने विचार रख सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद सभी बच्चों ने उत्साहित होते हुए स्कूल प्रांगण में फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। शिक्षक धर्मेंद्र ने सभी बच्चों को तेजी से हो रहे वन कटान के कारण प्राकृतिक और मानवीय हानियों के बारे में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed