{"_id":"5aca639c4f1c1b5b6b8b473f","slug":"31523213212-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीकरण साधने शामली आएंगे योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीकरण साधने शामली आएंगे योगी आदित्यनाथ
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीकरण साधने शामली आएंगे योगी आदित्यनाथ
शामली।
कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति बनानी प्रारंभ कर दी है। जिन कारणों की वजह से गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट भाजपा के हाथ से निकल गईं, वैसी गलती भाजपा कैराना लोकसभा के उपचुनाव में दोहराना नहीं चाहती है। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया जा रहा है, तो पार्टी के दिग्गजों को कैराना क्षेत्र में उतारा जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी माह शामली का दौरा कर सकते हैं, ताकि समीकरणों को पूरी तरह साधा जा सके।
पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली आगमन लगभग तय हो चुका है, लेकिन उसकी तारीख तय नहीं की गई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद शामली जिले में उनका पहला दौरा होगा, जिस पर विपक्षी दलों की निगाहें भी रहेंगी। गौरतलब है कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों ने बसपा के समर्थन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा ने हार के कारणों पर मंथन किया और अति आत्मविश्वास को कारण बताया गया था। इसी के चलते भाजपा प्रयास में लगी है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मायूसी दूर की जाए, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जाए, ताकि बाद में पछतावा न करना पड़े। वहीं, कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव भी नजदीक आ गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कैराना लोकसभा सीट के साथ ही बिजनौर की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में ही ईवीएम की सूची मंगा ली है। इससे जाहिर है कि जल्दी ही इन दोनों सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना भी जारी हो सकती है। इन तैयारियों के बीच भाजपा ने कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। शनिवार को ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा सहित शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के विधायक और अन्य नेताओं का झिंझाना में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव कार्यक्रम में जमावड़ा हुआ। भाषण के दौरान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई, तो कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह भरने का प्रयास किया। इससे स्पष्ट है कि कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतना भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए यह उपचुनाव दिशा निर्धारित करेगा। इसके परिणाम तय करेंगे कि जनता में भाजपा के प्रति भरोसा कायम है या फिर जनता का रुख बदल रहा है।