फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिको की समस्याओं से रुबरू हुए एडीएम

सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिको की समस्याओं से रुबरू हुए एडीएम

Tue, 27 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
सैनिक बंधु की बैठक में  पूर्व सैनिको की समस्याओं से रुबरू  हुए  एडीएम
पूर्व सैनिकों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए एडीएम
विज्ञापन

शामली। एडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सैनिक बंधु की बैठक में जलालाबाद के भूतपूर्व सैनिक ब्रजपाल सिंह, कसेरवा कला के ओमपाल सिंह ने बिजली संबंधी, ग्राम सिकंदरपुर निवासी कृष्णपाल द्वारा दीवार गिराने, कसेरवा कलां निवासी राज सिंह ने पेंशन संबंधी, झाल निवासी धर्मपाल गिरि ने ग्राम पंचायत की जमीन पर कूड़ा डालने की शिकायत करके निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर बैठक एडीएम ने सैनिक बंधु की बैठक में आई समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। संचालन कैप्टन राजबीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैठक में उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह, कैराना तहसीलदार राकेश त्यागी ,भूतपूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष सतेंद्र, रविंद्र मलिक महासचिव, सलेक चंद ,जयपाल सिह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोक कल्याण मेले में सरकारी योजनाओं को दी जानकारी
शामली। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक कल्याण मेले में दूसरे दिन सरकारी योजनाओं को जानकारी दी गई। इस मौके पर श्रमिक विभाग द्वारा मजदूरी पंजीकरण के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। श्रम विभाग की योजनाओं के पंजीकरण कराने के लिए श्रमिकों के 63 आवेदन प्राप्त हुए। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वत: रोजगार के उपायुक्त संजय कुमार ने समूह द्वारा उत्पादित अचार, गरम मसाले, ट्रैक सूट आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed