फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निकाय चुनाव के आज से होंगे नामांकन पत्र दाखिल, तैयारियां पूरी

निकाय चुनाव के आज से होंगे नामांकन पत्र दाखिल, तैयारियां पूरी

Sun, 29 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के आज से होंगे नामांकन पत्र दाखिल, तैयारियां पूरी
आज से भरे जाएंगे नामांकन पत्र, तैयारियां पूूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
नगर निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत रविवार से निकाय चुनाव के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जनपद की तीन तहसीलों में अलग अलग नगर पालिका और नगर पंचायत के नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था रहेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि शामली तहसील में शामली नगर पालिका परिषद के अलावा एलम, थानाभवन, जलालाबाद और बनत नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहीं, कैराना तहसील में कांधला और कैराना नगर पालिका तथा ऊन तहसील में नगर पंचायत ऊन, झिंझाना व गढ़ीपुख्ता के अध्यक्ष व सदस्य पद के नामांकन पत्र दाखिल होंगे। रविवार से नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जिसके लिए शनिवार शाम को ही बेरिकेडिंग की कर दी गई थी। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि शामली एसडीएम कोर्ट में नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र जमा होंगे, जबकि सदस्य पद के लिए डीएम कोर्ट में नामांकन जमा होंगे। थानाभवन नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए तहसीलदार कोर्ट और जलालाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य के लिए नायब तहसीलदार कोर्ट में, एलम नगर पंचायत के नामांकन चकबंदी कोर्ट और नगर पंचायत बनत के नामांकन कलक्ट्रेट परिसर स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र में जमा कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट से 200 मीटर की दूूरी पर बैरियर लगाकर भीड़ को रोका जाएगा। प्रत्याशी और प्रस्तावक ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नामांकन कक्ष में दाखिल होंगे।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष पद के लिए खर्च कर सकेंगे सिर्फ छह लाख रुपये
शामली। निकाय चुनाव में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 25 वार्ड तक चुनाव में प्रत्याशी छह लाख रुपये खर्च कर पाएंगे। नगर पालिका परिषद सदस्य के लिए खर्च की सीमा डेढ़ लाख रुपये होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव खर्च सीमा डेढ़ लाख रुपये तथा सदस्य के लिए खर्च सीमा 30 हजार रुपये निर्धारित की गई है। नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष व सदस्य के लिए 21 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- नामांकन पत्रों की फीस
नगर पालिकाअध्यक्ष पद अनारक्षित पद हेतु 500 रुपये और आरक्षित पद के लिए 250 रुपये तथा सदस्य पद के लिए 200 रुपये व आरक्षित के लिए 100 रुपये में नामांकन पत्र खरीद सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित के नामांकन पत्र की फीस 250 रुपये और आरक्षित पद के लिए 125 रुपये और सदस्य के लिए 100 रुपये तथा आरक्षित पद के लिए 50 रुपये देनी होगी।
----- जमानत राशि नगरपालिका परिषद
पद अनारक्षित आरक्षित
अध्यक्ष 8000 रुपये 4000 रुपये
सदस्य-- 2000 रुपये- 1000 रुपये
नगर पंचायत के लिए जमानत राशि अध्यक्ष-- 5000 रुपये- 2500रुपये
सदस्य -- 2000 रुपये- 1000 रुपये
निकाय चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र 29 अक्तूबर से 6 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।
-- सात नवंबर को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
नौ नवंबर को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी हो सकेगी।
10 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होगा
-- 22 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
-- एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed