फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्राम प्रधानों की हटधर्मिता को लेकर अधिकारियों ने उठाया कदम

ग्राम प्रधानों की हटधर्मिता को लेकर अधिकारियों ने उठाया कदम

Fri, 15 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की हटधर्मिता को लेकर अधिकारियों ने उठाया कदम
ग्राम प्रधानों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव काजीपुरा और रसीदगढ़ में ग्राम प्रधानों की हठधर्मिता के चलते राशन डीलर परेशान हैं। डीलरों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत कर ग्राम प्रधानों पर सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली की मांग करने का आरोप लगाया है।

थानाभवन क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी राशन विक्रेता ब्रजपाल ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि राशन उठाने से पूर्व सत्यापन के लिए नियमानुसार ग्राम प्रधान से मुहर लगवानी आवश्यक है। आरोप है कि ग्राम प्रधान मुहर लगाने में आनाकानी कर उसे परेशान करता है। उधर, ग्राम रसीदगढ़ निवासी ग्रामीण संजय कुमार, पवन, बाबूराम आदि ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम प्रधान ने साठगांठ कर राशन दुकान का प्रस्ताव कराकर दुकान अपने चहेते के नाम आवंटित करा दी। खंड विकास अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार ने आवंटित दुकान की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में संबंधित ग्राम प्रधानों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed