फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा सरकार में गुंडागर्दी का बोलाबाला- वीरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार में गुंडागर्दी का बोलाबाला- वीरेंद्र सिंह

Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में गुंडागर्दी का बोलाबाला- वीरेंद्र सिंह
शामली।
विज्ञापन

सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन त्रस्त है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा नेता एवं जिले में बतौर पर्यवेक्षक आए सैय्यद हिमायत अली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार में गुंडागर्दी, लूट, हत्या, डकैती की वारदातों में इजाफा हुआ है। आए दिन किसी न किसी स्थान पर वारदातें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश तरक्की कर रहा था और हर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करता था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है और पुलिस अधिकारी भी अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं। थानों में जाने वाले फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही है। सपा सरकार में हर वर्ग के फरियादियों की सुनवाई होती थी तथा उन्हें न्याय मिलता था। कैराना से विधायक नाहिद हसन ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भी कार्यकर्ता प्रयास करें। सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। केंद्र और प्रदेश सरकार की खराब नीतियों के कारण किसान बुरी तरह त्रस्त है। फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के खाते से प्रीमियम काटा जाता है, जबकि मुआवजे के लिए किसान भटकते हैं। ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदले जा रहे हैं। साथ ही सहकारी चीनी मिलों से किसानों को बकाया गन्ना भुगतान के लिए प्रदेश सरकार ने बजट का प्राविधान ही नहीं किया। इन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना चाहिए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में अशोक चेयरमैन, जहीर मलिक, हाजी वाजिद हसन, उमेश प्रधान, विजय कौशिक, राशिद अली चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed