{"_id":"59a3164e4f1c1b89548b4656","slug":"31503860302-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेज तैयार होने के बाद नहीं हुआ शुरु, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कॉलेज तैयार होने के बाद नहीं हुआ शुरु, ग्रामीणों में रोष
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। दो माह पूर्व तैयार हो चुके राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति न होने के कारण शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव उमरपुर में मल्टी सेक्टर जिला डवलपमेंट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज को स्वीकृत किया गया था। जिसका निर्माण कार्य जून में पूरा हो चुका है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ठाकुर शेर सिंह राणा ने बताया जुलाई से नए सत्र का शुभारंभ होता है। यदि प्रदेश सरकार शिक्षकों की नियुक्ति कर देती तो इस सान शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाता। क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को शिक्षा पाने के लिए ननौता, जलालाबाद जाना पड़ता है। जिससे उन्हें मानसिक, शारीरिक, आर्थिक नुकसान हो रहा है। शेरसिंह राणा, बबलू प्रधान, चुन्नूराणा, प्रदीप कुमार, इलम चंद कश्यप, विजेंद्र प्रधान, रामफल प्रधान, योगेंद्र, नरेंद्र चंदेनामाल, जुल्फकार प्रधान दभेड़ी आदि ने नवनिर्मित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रदेश सरकार से जल्द शिक्षण सत्र प्रारंभ करने की मांग की है।