{"_id":"59989a2e4f1c1b1b0e8b48ab","slug":"31503173166-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय द्वारा लखनऊ नहीं भेजे ज्ञापन, भड़के शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय द्वारा लखनऊ नहीं भेजे ज्ञापन, भड़के शिक्षामित्र
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बीएसए कार्यालय द्वारा ज्ञापन लखनऊ न भेजने पर शिक्षामित्रों ने कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा कर दिया।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष चैनपाल ने बताया कि संघ ने पिछले दिनों दिए गए प्रदर्शन के दौरान मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए और एबीएसए को सौंपे थे। उसके बाद तीन दिन से चल रहे धरने के दौरान भी कई ज्ञापन बीएसए को दिए गए हैं। जिनमें से कोई भी ज्ञापन लखनऊ के लिए नहीं भेजा गया। सभी को उठाकर हमारे साथ खिलवाड़ करते हुए अलमारी में रख दिया। पता चलने पर धरने पर बैठे सभी शिक्षामित्रों ने उग्र होकर कार्यालय में घुसकर अंदर कार्य कर रहे सभी बाबू और कर्मचारियों को जबरदस्ती बाहर निकालते हुए कार्यालय में तालाबंदी कर दी। जिसके बाद सभी को अपने साथ धूप में धरना स्थल पर बैठाए रखा। बीएसए चंद्रशेखर के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाबू द्वारा अब तक दिए गए सभी ज्ञापनों को लखनऊ के लिए प्रेषित किया गया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।