Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3132 MT urea rake will reach today

Shamli News: आज पहुंचेगा 3132 मिट्रिक टन यूरिया की रैक

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
3132 MT urea rake will reach today
आज पहुंचेगी 3132 मीट्रिक टन यूरिया की रैक
विज्ञापन

शामली। आज जनपद में 3132 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंच जाएगी और जो किल्लत चल रही है उसको दूर किया जाएगा। यहां सभी गन्ना समितियों पर यूरिया पहुंचाया जाएगा, ताकि किसानों को समय से यूरिया मिल सकें।
इफ्को के आंवला प्लांट से जनपद को 3132 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो गया है और उसको विभाग द्वारा शामली सोमवार की शाम तक भेजा जाएगा। अब जनपद में कुल 5500 मीट्रिक टन यूरिया तथा 4300 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता हो जाएगी। सभी सहकारी समितियों तथा गन्ना समितियों तथा अन्य संस्थाओं को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी की उपलब्धता तथा यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है, जिससे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने किसानों से कहा कि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार जोत आधार पर डीएपी/यूरिया लेना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार का भंडारण ना करें।
विज्ञापन

जनपद में यूरिया /डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उर्वरक विक्रेताओं को थोक विक्रेताओं को तथा रिटेल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि उनके द्वारा ओवर रेटिंग तथा स्टॉक रजिस्टर और किसानों को यदि विल प्रोवाइड नहीं किया गया, तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को जैसे ही यूरिया आएगा, तो गन्ना समिति पर भी किसानों के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed