{"_id":"5b48f49c4f1c1b4a748b47b7","slug":"31-writers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 31 और निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 31 और निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों के धरने को संबोधित करती महिला कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन की सख्ती के बाद आंदोलनरत लेखपालों पर जिला प्रशासन की तरफ से शिकंजा कसा जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने आठ लेखपालों को निलंबित किया था, जबकि शुक्रवार को 31 और लेखपाल निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा 32 नए लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कई दिन से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर जिले की तीनों तहसीलों के लेखपाल आंदोलन पर हैं। अपनी मांगे पूरी कराने के लिए कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रखी है। वहीं, दाखिलों के वक्त बच्चों को आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाईयों को देखते हुए पहले तो लेखपालों की हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बस्ते जमा कराने या हड़ताल समाप्त करने का निर्देश दिया। शासन के इस निर्देश का भी असर नहीं हुआ, तो अब लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसी क्रम में शुक्रवार को 31 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि कैराना तहसील क्षेत्र के लेखपाल अशोक कुमार, राज मुकेश भारती, गोविंद, धर्मपाल, मुकेश कुमार, मेघ सिंह, हारुन, प्रदीप कुमार, श्रीपाल, ओमपाल सिंह, श्यामलाल, सत्तार अली, बालेश्वर दास, मनोज कुमार, सत्यवीर सिंह, राधेश्याम सैनी, सुरेंद्र दत्त, विजय कुमार, भगत सिंह, ब्रजपाल सिंह, यूसुफ खान, सचिन कुमार, अकरम को निलंबित किया गया है। वहीं, कैराना तहसील क्षेत्र के राजीव वर्मा, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, ओमकार, पंकज कुमार, लवकेश, अनुराग चौधरी, विजि पंवार, मीनाक्षी चौहान और पूजा खैवाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। तहसील ऊन के लेखपाल वेदपाल, अमरीश कुमार, नगेंद्र शर्मा, भंवर सिंह और सुखपाल को निलंबित किया गया है। शामली तहसील के लेखपाल विनोद कुमार, धर्मवीर, कुलदीप कुमार, अनिल कुमार और नफीस अहमद को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 32 नए लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस का जवाब नहीं मिलता है, तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन लेखपाल नहीं करते हैं, तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जारी रहा लेखपालों का धरना प्रदर्शन
शामली। शासन की सख्ती के बावजूद लेखपाल अपना आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं है। इसी के चलते शुक्रवार को भी शामली तहसील में लेखपालों ने सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता मीनाक्षी चौहान ने की, जबकि संचालन पूनम ने किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा कि जायज मांगों के लिए आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान राज मुकेश भारती, शैलेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, सूर्यदेव आर्य, ओमपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, अमरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, सलेकचंद, भूपेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, यूसुफ खान, पूजा खैवाल, नरेश मलिक, कुलवंत सिंह, लोकेश सैनी, मुकेश कुमार, श्यामलाल सैनी, अजित सिंह, प्रदीप कुमार, ब्रजपाल सिंह, कोमिंद्र कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, विमलग्रे, लोकेश ठाकुर, देवानंद, नगेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, सुशील कुमार और मिन्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन