फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   31 TB patients found in 10-day campaign

10 दिवसीय अभियान में 31 टीबी रोगी मिले

Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
31 TB patients found in 10-day campaign
शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नए साल के पहले सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के तहत तीन लाख 879 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिनमें 553 टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई, जिनमें 31 लोगों को टीबी होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

दो जनवरी से 12 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया गया। इसमें 110 टीमें गठित की गई थी, जिनमें 330 कर्मचारी लगाए गए थे। टीमों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, मलिन बस्ती और जहां पर पहले से टीबी रोगी हैं, उन क्षेत्रों में टीबी रोगियों को खोजने का अभियान चलाया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सफल कुमार ने बताया कि 10 दिन तक चलाए गए अभियान में टीमों द्वारा तीन लाख 879 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 553 टीबी के लक्षण वाले संभावित मरीज के बलगम के नमूने लेकर जांच की गई।
विज्ञापन

नमूनों की जांच के बाद 31 टीबी रोगी पाए गए। नए टीबी रोगियों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि उपचार की अवधि के दौरान निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी के मरीजों को सरकार द्वारा 500 रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में जिला प्रोग्राम कोर्डिनेटर राहुल त्यागी, पीपीएम कोर्डिनेटर शबी आजम, डीपीटीसी विपिन गुप्ता ने क्षेत्र में रहकर अभियान की निगरानी की गई। जनपद सहारनपुर के डब्लूएचओ कंसलटेंट डॉ. प्रवीन कुमार यादव ने जनपद शामली में भ्रमण कर अभियान की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed