आंधी में 300 साल पुराना पेड़ धराशायी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात करीब नौ बजे आसमान में बादलों की गरज के साथ आंधी और बरसात शुरू हो गई। बरसात सुबह करीब सात बजे तक जारी रही। इस दौरान गांव सिक्का के मजरा गोमतीपुर में 300 साल पुराना बरगद का पेड़ धराशायी हो गया। इसकी चपेट में आने से ग्रामीण मेघश्याम के मकान की दीवार भी टूट गई। ग्राम प्रधान रेखा, श्रीराम और अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उधर, गांव लिलौन में और गढ़ीपुख्ता मार्ग पर पेड़ टूटने की वजह से आवागमन प्रभावित रहा। कई घंटे बाद ग्रामीणों ने मशक्कत करके पेड़ को रास्ते से हटवाया। तब जाकर हालात सुधरे। उधर, रातभर बरसात के कारण गांव शेखुपुरा में जबरदस्त जलभराव हो गया। गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर अतिक्रमण हो रहा है। इससे गंदा पानी गलियों में भर जाता है।