फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3.60 crore dues on 3650 consumers of electricity

3650 उपभोक्ताओं पर बिजली का 3.60 करोड़ बकाया

Sun, 09 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
3.60 crore dues on 3650 consumers of electricity
विद्युत के 3650 उपभोक्ताओं पर 3.60 करोड़ बकाया
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। बकाया बिजली भुगतान को लेकर विद्युत निगम गंभीर नजर आ रहा है। निगम मुख्यालय में हसनपुर लुहारी को 10 अक्टूबर तक एक करोड़ रुपये के बिल वसूली का लक्ष्य दिया है। अभी भी बिजली घर का उपभोक्ताओं पर तीन करोड़ 60 लाख बकाया है।
विद्युत निगम मुख्यालय ने जिले के सभी बिजलीघरों पर तैनात अधिकारियों को बकाया विद्युत बिल वसूलने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विद्युत निगम ने सभी बिजलीघरों के लिए 10 अक्तूबर तक वसूली के लक्ष्य निर्धारित किए है। हसनपुर लुहारी बिजलीघर के 3650 घरेलू कनेक्शन धारकों पर 3.60 करोड़ विद्युत बिल के बकाया है। इनमें से 850 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर 10 हजार से अधिक बिजली बिल हो चुका है। जिसकी कुल धनराशि 2.68 करोड़ रुपये है। विद्युत निगम के अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा ने बताया कि बिजलीघर से जुड़े अधिक बकाए वाले अब तक दो दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नोटिस देने की प्रक्रिया लगातार जारी है। जो उपभोक्ता कनेक्शन काटने के बाद बिना बिजली का बिल जमा किए दोबारा बिजली चालू करेंगे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी उपभोक्ता अपने विद्युत बिल जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed