{"_id":"6179a31a1f747e133b18bc44","slug":"28-84-percent-vaccination-done-in-mega-camp-shamli-news-mrt5625741153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में 28.84 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में 28.84 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन
शामली। जिले में चल रहे मेगा कैंप के तहत 6344 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। जो लक्ष्य के सापेक्ष 28.84 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को जिले में 81 बूथों पर टीकाकरण किया गया। कुड़ाना ब्लाक के 16 बूथों पर कोवैक्सीन और बाकी के बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। सभी बूथों पर 22 हजार टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 6344 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 2708 लोगों को पहली डोज और 3636 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है।
लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 28.84 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में वैक्सीन की 631 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक जिले में अब तक 601837 लोगों को पहली डोज और 201358 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार को 52 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण का लक्ष्य 16100 है।