फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   27 lakh power lines will be removed from 18 schools

Shamli News: 27 लाख से 18 स्कूलों के ऊपर से हटेगी विद्युत लाइन

Tue, 12 Sep 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
27 lakh power lines will be removed from 18 schools
शामली। जनपद के 18 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। प्रशासन ने सभी स्कूलों के ऊपर से विद्युल लाइन हटाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा। जिला विद्युत विकास निधि योजना से 27 लाख रुपये खर्च कर लाइन को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से जनपद के 18 परिषदीय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाइन के तार झूल रहे हैं। ऐसे में कई बार प्रधानाध्यापक लाइन को हटाने के लिए डीएम व बीएसए को पत्र लिख चुके थे। डीएम रवींद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को पत्र लिखा और लाइन को हटाने के आदेश दिए। जिसके बाद स्कूलों को चिह्नित किया गया। बीएसए कोमल ने बताया कि अगड़ीपुर, बसी चुधयारी, टिटौली, लिसाढ़, गढ़ीरक्खा, रामपुर खेड़ी, लोहरीपुर, भाज्जू, जलालपुर, समसपुर, बुटराड़ी, अलीपुर खुर्द, महमूदगढ़, रायपुर, अलाउदीन पुर, पटनी परतापुर, बानीपुर, बलवा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की सूची तैयार की गई और जिला विद्युत विकास निधि योजना से इस लाइन को हटाने का निर्णय लिया। योजना के फंड से 27 लाख रुपये की लागत से लाइन को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed