फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   26784 candidates will give preliminary eligibility test at 13 centers in the district

जिले में 13 केंद्रों पर 26784 अभ्यर्थी देंगे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

Fri, 07 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
26784 candidates will give preliminary eligibility test at 13 centers in the district
जिले में 13 केंद्रों पर 26784 अभ्यर्थी देंगे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

शामली। जिले में 15 व 16 अक्तूबर को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 26784 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एक दिन में दो पाली में परीक्षा होगी। एक पाली में 6696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। परीक्षा को शांतिपूूर्ण व नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में सभी 13 केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं। परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को होगी। प्रत्येक दिन दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा में कुल 26784 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 6696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में चार केंद्रों सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, मेपल्स एकेडमी, वीवी पीजी कॉलेज और बीएसएम स्कूल में 500 से ज्यादा अभ्यर्थी होने के कारण दो सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। बाकी नौ केंद्रों पर स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रॉयल पब्लिक स्कूल, मदरलैंड पब्लिक स्कूल, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, देशभक्त इंटर कॉलेज और आरके इंटर कॉलेज में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। इन केंद्रों पर 500 से कम अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकार्डर की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed