{"_id":"626988f05d88452e1518ff46","slug":"2554-candidates-took-the-english-test-shamli-news-mrt586318186","type":"story","status":"publish","title_hn":"2554 परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2554 परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2554 परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
शामली। सीबीएसई की 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा बुधवार को आठ केंद्रों पर हुई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई और कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया। आठ केंद्रों पर पंजीकृत 2590 परीक्षार्थियों में से 2554 ने परीक्षा दी।
सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे तक केंद्र पर प्रवेश दिया गया। दस बजे उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया और 20 मिनट पहले प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दिया गया। इसके बाद साढ़े 10:00 बजे से अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।