फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 people arrested for preparing for the march

विजयी जुलूस के लिए इकट्ठा हुए 25 लोग गिरफ्तार

Tue, 04 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
25 people arrested for preparing for the march
जुलूस निकालने की तैयारी पर 25 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। थानाभवन पुलिस ने रात में निर्वाचित प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकालने के लिए एकत्र हुए 25 लोगों को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने मौके से दो कार और तीन बाइक भी कब्जे में ली है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सोमवार को मतगणना के बाद जीत का जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था। सोमवार देर रात को थानाभवन पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद निर्वाचित हो रहे प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा जुलूस निकालने से रोके जाने के लिये मतगणना स्थल लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज व इसके आसपास पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर थानाभवन प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ जीत के जुलूस के लिए इकट्ठा हुए 25 लोगों को रेलवे अंडर पास कस्बा थानाभवन से गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो कार और तीन बाइक भी कब्जे में ली गई। पकड़े गए लोगों के नाम गांव हसनपुर निवासी मुसीर, शाहिद, आजम, फरहान, इंतजार, आस मोहम्मद, सदब खान, वलीहसन, नदीम, रईस, अनस, शावर खान व मुकीम, गांव बुंटा निवासी जरार, एहसान, जाबिर, साजिद, इमरान, जुल्फिकार, फुरकान व सलामत, गांव गढ़ीअब्दुल्ला निवासी इस्लाम, शादाब, प्रवीण व दिलनवाज है। एसपी ने बताया गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध कर्फ्यू के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed