फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23,673 candidates took the Hindi exam at 36 exam centers

शामली: 36 परीक्षा केंद्रों पर 23,673 परीक्षार्थियों ने दी हिंदी की परीक्षा

Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
23,673 candidates took the Hindi exam at 36 exam centers
शामली ब्रिगेडियर होशियर सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एस
- सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हाईस्कूल और इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें दोनों कक्षाओं के 23673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी 36 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई गई। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 13895 में से 13180 उपस्थित रहे। जबकि 715 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर हिंदी विषय में पंजीकृत 10984 में से 10493 उपस्थित रहे। 491 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षार्थियों को तलाशी लेते हुए गेट के अंदर प्रवेश कराया। छात्राओं की तलाशी कक्ष के अंदर महिला कक्ष निरीक्षकों ने ली। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


आसान प्रश्न पत्र देख छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
फोटो समाचार
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र आसान आने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं खुश नजर आई। उनसे प्रश्नपत्र के बारे में बात की गई तो सभी परीक्षा में अच्छे नंबर आने को लेकर आश्वस्त नजर आए। झिंझाना निवासी छात्र निखिल कुमार ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र आसान आया। उसने सभी प्रश्न हल किए हैं। उसे उम्मीद है कि उसे अच्छे नंबर मिलेंगे। शहर निवासी छात्र जतिन ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था और उसे हल करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई। उसने सभी प्रश्नों को हल किया। उसे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। टपराना निवासी छात्रा रेशमा ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र अच्छा ही नहीं बेहतरीन आया है। उसे किसी भी प्रश्न को हल करने में कठिनाई नहीं हुई। प्रश्नपत्र में जो भी सवाल आए, वे सब याद किए हुए थे। शहर के माजरा रोड निवासी छात्रा आरजू निर्वाल ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र बहुत ही बेहतरीन रहा है। उसने उसे अच्छी तरीके से हल किया है। सभी सवालों के जवाब लिखे है। अच्छे अंक मिलेंगे। इसी तरह छात्रा मंतशा, नेहा, आरती, सरस्वती, कौशर आदि ने भी प्रश्नपत्र आसान आने पर खुश नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र को कंधे पर लेकर परीक्षा कक्ष पहुंचा राकेश
फोटो
शामली। मस्तगढ़ गांव निवासी राकेश अपने दिव्यांग पुत्र सावन को कंधे पर लेकर वीवी इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने पहुंचा। उसे देख हर कोई अचंभित रह गया। राकेश ने बताया कि वह बाइक से पुत्र को परीक्षा केंद्र तक लेकर आया था। अंदर बाइक नहीं आ सकती थी, इसलिए कंधे पर बेटे को लेकर आया है। वह अपने बेटे को पढ़ा-लिखाकर कामयाब इंसान बनाना चाहता है। इसके अलावा मोहल्ला रामसागर निवासी अनिता अपने दिव्यांग पुत्र विनय को कक्षा-10 की परीक्षा दिलाने पहुंची थी।

441 छात्राओं ने दी परीक्षा
जलालाबाद। कस्बे के गुरूनानक कन्या गुरुनानक कन्या इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर हिंदी प्रथम का हुआ। परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक सतर्क रहे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान रेलवे रोड स्थित गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में 446 छात्राओं में से 441 छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि पांच छात्राएं अनुपस्थित रहीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने स्कूल का दौरा कर गहनता से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात निरीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नकलविहीन परीक्षा कराना है।

प्रवेश पत्र खोने पर रोने लगी छात्रा
फोटो
बाबरी। यूपी बोर्ड परीक्षा मे बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कालेज में सुबह सात बजे से ही छात्र-छात्राएं पहुंचने शुरू हो गए थे। शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कॉलेज गेट पर छात्र व छात्राओं के प्रवेश पत्र चेक करते हुए तलाशी लेकर अंदर जाने दिया। गोगवान जलालपुर निवासी हाई स्कूल की छात्रा अंजलि का प्रवेश पत्र कहीं खो गया। जिस पर छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी। शिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने छात्रा अंजलि को चुप कराते हुए आधार कार्ड देख कर कॉलेज में प्रवेश करने दिया। कालेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने सीसीटीवी मे निगरानी रखी केंद्र व्यवस्थापक नकुल प्रसाद ने बताया कि प्रथम पारी में 528 में से 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 175 छात्र-छात्राओं में से तीन अनुपस्थित रहे।

एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
कैराना। यूपी बोर्ड की परीक्षा के चलते एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवान ड्यूटी पर लगाए गए थे। परीक्षा के दौरान सीओ व कोतवाली प्रभारी ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।
पहली पाली सुबह 8 बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा थी। कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल हिंदी के कुल 456 में से 434 छात्र उपस्थित रहे। इंटर हिंदी की परीक्षा दूसरी पाली में कराई गई। पब्लिक इंटर कालेज में इंटर हिंदी के कुल 358 छात्रों में से 343 छात्रों ने परीक्षा दी। कस्बे के एसएन इंटर कालेज में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसके अलावा एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमर दीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने दोनों ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


एसडीएम व प्रभारी बीएसए ने किया निरीक्षण
फोटो
ऊन। माध्यमिक बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई प्रथम परीक्षा में कई छात्रों ने परीक्षाएं छोड़ दी। डीएवी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा में कुल 508 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 478 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे द्वितीय पाली में हिंदी व सामान्य हिंदी इंटरमीडिएट परीक्षा पत्र में 392 में से 368 उपस्थित रहे व 24 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी ओर चौधरी ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में हाईस्कूल परीक्षा में कुल पंजीकृत 397 छात्र-छात्राओं में से 376 उपस्थित रहे। 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों में से 263 में से 257 उपस्थित रहे छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसडीएम निकिता शर्मा व प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी इशक लाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया सीसीटीवी विद वॉइस की जांच की जिसमें सभी कमरों में सीसीटीवी चलते पाए गए अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिली। परीक्षा के दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रीना व स्टैटिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार केंद्र व्यवस्थापक हरविंदर सिंह व पवन मान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed