फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   234.44 quintals of paddy purchased at two procurement centers in 16 days

-जिले में धीमी गति से हो रही है धान की खरीद -16 दिन में दो खरीद केंद्रों पर 234.44 क्विंटल धान

Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
234.44 quintals of paddy purchased at two procurement centers in 16 days
शामली। जिले में सात खरीद केंद्रों पर बहुत धीमी गति से धान खरीदा जा रहा है। पिछले 16 दिनों में 234.44 क्विंटल धान की सिर्फ झिंझाना और महावतपुर केद्रों पर खरीद हो पाई है। पांच खरीद केंद्रों पर एक भी दाना धान नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन

शासन ने कॉमन धान खरीद मूल्य 1940, ग्रेड वन के लिए 1960 रुपये क्विंटल निधार्रित किया है। धान खरीद के लिए जिले में सात केंद्र गत एक अक्तूबर से खोले गए है। झिंझाना व महावतपुर क्रय केंद्रों पर 16 दिनों में सात किसानों से मात्र 234.44 क्विंटल धान खरीदा गया है। जबकि पांच खरीद केंद्र थानाभवन, कैराना, ऊन, कांधला, मलकपुर पर धान का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। जिला विपणन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि जिले में 336 किसानों ने पंजीकरण कराया है। 317 किसानों का धान खरीद के लिए सत्यापित किया गया है। धान खरीद के लिए शामली के 163 किसान, ऊन में 142, कैराना के 31 किसान पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed