फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2300 people were vaccinated in the district

जिले में 2300 लोगों को लगे टीके

Sat, 13 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
2300 people were vaccinated in the district
जिले में 2300 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 39 बूथ पर 2300 व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया गया। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने जिला अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज का टीका लगवाया। टीकाकरण का प्रतिशत 51.11 प्रतिशत रहा।
जिले में शुक्रवार को जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी समेत 39 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए। टीकाकरण में पहली डोज का टीका वृद्धों और 45 साल तक के गंभीर बीमार व्यक्तियों को लगाया गया जबकि दूसरी डोज का टीका अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को लगाए गए। पहली डोज लगाने का लक्ष्य 4100 रखा गया था, जिसमें 1904 व्यक्तियों को टीकाकरण हुआ। दूसरी डोज का टीका लगाने का लक्ष्य 400 का रहा, जिसके सापेक्ष 396 को टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि टीकाकरण का प्रतिशत 51.11 प्रतिशत रहा। टीकाकरण में कोविशील्ड वैक्सीन की 243 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला
शामली। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया केस मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला है। कोरोना के दो मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 16 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed