फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23 corona positives including two-year-old child

दो साल के बच्चे समेत 23 कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 27 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
23 corona positives including two-year-old child
शामली में एमएसके रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार। - फोटो : SHAMLI
दो साल के बच्चे सहित 23 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद में दो वर्षीय बच्चे समेत 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव छह लोग ठीक हुए हैं। जनपद में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 200 हो गई है।

बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में सबसे अधिक 12 लोग शामली शहर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बुढ़ाना रोड निवासी 21 वर्षीय युवक और गगन विहार में 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। मोहल्ला रेलपार में दो वर्षीय बालक, 13 वर्षीय बालिका, 22 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। मोहल्ला दयानंद नगर में 48 वर्षीय, 30 वर्षीय व 40 वर्षीय तीन महिलाएं, 73 वर्षीय वृद्ध और 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा शामली निवासी दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। गांव टपराना में चार वर्षीय लड़की, 20 वर्षीय व 26 वर्षीय दो महिलाएं, 17 वर्षीय किशोर व 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। गांव पावटी कलां में 70 वर्षीय वृद्ध, कांधला के भभीसा गांव में 30 वर्षीय युवक और गंगेरू में 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। हाथी करौंदा गांव में 40 वर्षीय महिला और 24-24 साल के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार को 23 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। छह लोग ठीक हुए है। इस तरह से जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 200 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed