फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   229 examiners remained absent from evaluation work

Shamli News: मूल्यांकन कार्य से गैर हाजिर रहे 229 परीक्षक

Fri, 21 Mar 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
229 examiners remained absent from evaluation work
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य आरके इंटर कॉलेज में चल रहा है। डीआईओएस ने केंद्र का निरीक्षण करते हुए देरी से पहुंचने वाले परीक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए। दूसरे दिन 10619 कॉपियां चेक की गई और 229 परीक्षक अनुपस्थित रहे। शुक्रवार से मूल्यांकन कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उप-नियंत्रक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि सभी विषयों की कॉपियां केंद्र पर पहुंच चुकी है। शुक्रवार से मूल्यांकन कार्य में तेजी आने की उम्मीद है, अभी तक केवल हाईस्कूल की 3006 और इंटरमीडिएट की 7613 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। सभी विषयों की कॉपियां न आने से परीक्षक अनुपस्थित चल रहे थे, बृहस्पतिवार को भी 629 परीक्षकों में से केवल 400 परीक्षक उपस्थित रहे और 229 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। कक्षों में घूमकर उन्होंने सभी परीक्षकों को निर्धारित संख्या के अनुसार ही मूल्यांकन करने व देरी से पहुंचने वाले परीक्षकों को सुबह समय से पहुंचने और शाम को भी निर्धारित समय पर केंद्र छोड़ने के निर्देश दिए। मूल्यांकन कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं शुक्रवार को गैर हाजिर रहने वाले परीक्षकों का वेतन रोकने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed