{"_id":"6154b65c8ebc3e0de65e3780","slug":"2202-people-got-anti-coronavirus-vaccine-at-15-booths-shamli-news-mrt558481747","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 बूथ पर 2202 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 बूथ पर 2202 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

शामली। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को जिले में 15 बूथ पर 2202 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल की आयु के लोगों को नौ बूथ पर टीकाकरण किया गया। 1050 के लक्ष्य के सापेक्ष 1619 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे। 833 लोगों को पहली डोज व 786 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। 154.19 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 159 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस के लोगों को छह बूथ पर टीकाकरण किया गया। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 583 लोगों को टीके लगे। 282 लोगों को पहली डोज व 301 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे। 97.17 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 58 वॉयल खर्च हुई।
चालकों-परिचालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया
शामली। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय शामली में चालकों व परिचालकों को सेव लाइफ फाउंडेशन कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत बस, ट्रक, टेंपो, टैक्सी, ऑटो ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों से राजमार्गों पर आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली और उनको फर्स्ट रेस स्पाइडर जीवन रक्षक बचाव संबंधी विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई।