{"_id":"5c605d77bdec224bd41e2885","slug":"21549819255-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर अनिल भार्गव, दीपक वशिष्ठ, गौरव शर्मा, आशीष शर्मा, विजयपाल, आमिर, राजू उपाध्याय आदि युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया और कांग्रेस परिवार में शामिल होने की घोषणा की। मौके पर श्यामलाला शर्मा, वैभव गर्ग, प्रवीण तरार, अशोक जैन, योगेश भारद्वाज, महेंद्र शर्मा, विनोद अत्री, ओमवीर उपाध्याय, लोकेश राणा, सोमदेव, डाक्टर राजीव वशिष्ठ, सोहिल कुमार, जितेंद्र शर्मा, सुभाष हटवाल, विनीत संगल, रामपाल सिंह, ब्रजपाल राणा आदि मौजूद रहे।
गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस मनाया
शामली। अखिल भारतीय योगी उपाध्याय सेवा समिति की ओर से गांव लिलौन स्थित कार्यालय पर गुरु योगी गोरखनाथ का प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शिव कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट दिवस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉक्टर मनीष कुमार, श्रवण कुमार, धर्मवीर, सूरज कुमार, डाक्टर वेदपाल, सोमपाल, नीतिन कुमार, कविता, कुसुम, पूजा, संतोष, जगवती, रानी, फेरू सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता योगी उपाध्यक्ष सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूराम उपाध्याय ने और संचालन राकेश कुमार ने किया।