फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नौनांगली गांव में एक सप्ताह से अंधेरा, बिजली विभाग मौन,

नौनांगली गांव में एक सप्ताह से अंधेरा, बिजली विभाग मौन,

Tue, 05 Feb 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
नौनांगली गांव में एक सप्ताह से अंधेरा, बिजली विभाग मौन,
नौनांगली में एक सप्ताह से बिजली गुल
विज्ञापन

झिंझाना। गांव नौनांगली में एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने से ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की। इस पर एसडीओ ने मंगलवार में ही गांव में ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन दिया है।

मंगलवार को ऊन तहसील दिवस में गांव नौनांगली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया की उनके गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका है। जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीण विद्युत निगम के अफसरों से कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। इस कारण ग्रामीणों को बिना बिजली रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी शामली अखिलेश कुमार ने एसडीओ को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने मंगलवार रात तक गांव में ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसडीओ शेखर चंद से बात करने पर बताया कि काम चल रहा है। शिकायत करने वालो में महक सिंह, डब्बू, रोहित, देशपाल, धर्मबीर, अनिल, सतबीर, सुभाष, धर्मबीर, पंकज आदि ग्रामीण रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed