फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रत्येक बूथ पर दस एससी सदस्य बनाना अनिवार्य

प्रत्येक बूथ पर दस एससी सदस्य बनाना अनिवार्य

Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक बूथ पर दस एससी सदस्य बनाना अनिवार्य
थानाभवन।
विज्ञापन

भाजपा मंडल सेक्टर की बैठक में वक्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर 10 एससी और ओबीसी सदस्य अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक बूथ कमेटी की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया।

सोमवार को नगर पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। सबसे पहले जिलाध्यक्ष पवन तरार ने दीप प्रज्वलित किया, इसके बाद वंदेमातरम का गान किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 में जी जान से जुटने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश से आए फोरमेट को 17 से 25 अगस्त के बीच तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दस पौधे लगाए जाएं, साथ ही 50 सदस्य बनाते हुए इनमें दस एससी व दस ओबीसी सदस्यों को शामिल किया जाए। आईटी विभाग की स्थापना बूथ स्तर पर भी किया जाएग। प्रत्येक मोर्चे के लिए नाम का चयन किया जाएगा। इसके अलावा नए वोटर बनाने का काम भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल प्रभारी आनंद पुंडीर, जिला विस्तारक राजेश राणा, नरेंद्र सैनी, रविंद्र गोयल, सुरेश पाल, राम स्वरूप वाल्मीकि, दिनेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed