{"_id":"5b2aa2e14f1c1b624d8b7403","slug":"21529520865-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में कांबिंग
चौसाना। नाईनंगला-थानाभवन सड़क पर बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने जंगल में बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा।
चौसाना से थानाभवन जाने वाले मार्ग पर नाईनंगला नवीन गाव के जंगल से खेडी-खुशनाम के तीन युवकों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि लौटते समय उनसे बदमाशों ने लूट का प्रयास करना चाहा और विफल होने पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से जानकारी कर जंगल में बदमाशों की तलाश में जुट गई। उसी दौरान चौसाना पुलिस को जानकारी मिली कि थानाभवन पुलिस को कार सवार कुछ राहगीरों ने सूचना दी कि उनको थानाभवन आते समय तीन बाइक सवार बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। इससे थानाभवन पुलिस भी सक्रिय हुई और बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन बदमाशों के जंगल में होने व लूट के प्रयास की सूचना पुष्ट नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना के दौरान पुलिस गश्त पर थी दो मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार सवार व खेड़ी खुशनाम के युवक ने किसी गलतफहमी में बदमाशों को आभास हुआ। सूचना झूठी निकली।