फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा ने दलितों के हित में अनेक कार्य किए - कर्दम

भाजपा ने दलितों के हित में अनेक कार्य किए - कर्दम

Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने दलितों के हित में  अनेक कार्य किए - कर्दम
भाजपा सरकारों ने दलितों का मान बढ़ाया: कांता कर्दम
विज्ञापन

शामली। भाजपा की राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में दलितों पर अत्याचार हुए, जबकि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने दलितों का मान बढ़ाया। केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाईं, जिनका लाभ दलित समाज के लोगों तक पहुंचा।

शनिवार को शामली में कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना से लेकर शौचालयों के निर्माण, हर गांव में विद्युतीकरण और खासकर मलिन बस्तियों में विद्युतीकरण कराया। योजनाओं को धरातल पर लागू किया गया, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग तक योजनाओं का लाभ मिला। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने कैराना उपचुनाव में महागठबंधन की प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस परिवार का इतिहास दलितों के प्रति खराब मानसिकता का रहा है। लखनऊ में 1994 में गेस्ट हाउस कांड को आज भी दलित समाज याद कर सिहर जाता है। उन्होंने कहा कि कैराना उपचुनाव में यदि भाजपा चुनाव हारती है, तो फिर से गुंडागर्दी हावी हो जाएगी, पलायन जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को मेरठ सहित विभिन्न जनपदों में जो घटनाएं हुईं, वह अफसोसजनक है। घटना के पीछे साजिश थी, जिसके चलते उन मामलों में जो लोग निर्दोष हैं, उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसस-ीएसटी आरक्षण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि आरक्षण मिलता रहेगा और विधेयक लाकर कानून को और मजबूत बनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, पूर्व विधायक रणवीर सिंह राणा, छात्र नेता रवि प्रकाश, भाजपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतेंद्र धीरयान, मुंशीलाल गौतम, यशपाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed