फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़कों पर घूमे एसपी, पल-पल की लेते रहे रिपोर्ट

सड़कों पर घूमे एसपी, पल-पल की लेते रहे रिपोर्ट

Wed, 11 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर घूमे एसपी, पल-पल की लेते रहे रिपोर्ट
पल-पल की सूचना लेते रहे अफसर
विज्ञापन

शामली।
दस अप्रैल को भारत बंद की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने पूरे जिले की फोर्स को अलर्ट पर रखा। इस दौरान उन्होंने स्वयं पुुलिस की मॉनिटरिंग की और पल-पल की सूचनाएं लेते रहे।

दो अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान देश में कई जगह हिंसा हुई थी, लेकिन शामली पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के कारण जिले में उस समय भी शांति रही थी। अब दस अप्रैल को दोबारा भारत बंद की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद जिले में सोमवार को ही एसपी ने तैयारियां पूर्ण कर ली थी। मंगलवार को घंटा ड्रिल होने के बाद सुबह-सुबह सभी थानों में फोर्स एकत्र हुआ और उसके बाद एसपी ने सभी थानों से गाड़ियों को क्षेत्र में मूवमेंट के लिए निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पीआरवी भी पूरे दिन भ्रमणशील रही। एएसपी ने कैराना में भ्रमण कर व्यापारियों का हाल जाना और उनसे बात की। जबकि एसपी पूरा दिन लोगों से बात करते और शांति व्यवस्था की फीड बैक लेते रहे। शामली में एसपी ने कई जगह भ्रमण किया और लोगों से बात की। मंगलवार को पूरा दिन जिले में शांति रही। जिसके चलते शाम के समय पुलिस ने राहत की सांस ली। एएसपी शलोक कुमार मंगलवार को शामली में पहुंच गए। मंगलवार दोपहर एएसपी शलोक कोतवाली शामली में पहुंचे। एएसपी ने पुलिस अधिकारियों से बात की और उसके बाद वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed