फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरटीई के तहत दाखिलें के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

आरटीई के तहत दाखिलें के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

Tue, 13 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
आरटीई के तहत दाखिलें के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन
शामली। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दुर्बल वर्ग के बच्चों के प्रथम चरण के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि यह आवेदन तीन चरणों में भरें जाने है और तीन चरणों में ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी। प्रथम चरण के ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी से भरने शुरू हो गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च है। दो दिन शेष होने के बाद भी अभी तक सोमवार तक जनपद में केवल 45 आवेदन पत्र भरे गए है। उन्होंने आरटीई के तहत आने वाले सभी परिवारों को अंतिम तिथि से पहले अपने े बच्चों के ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 20 मार्च तक सभी आवेदन पत्रों का जिला बेसिक कार्यालय में सत्यापन करते हुए लॉक किया जाएगा। जिसके बाद 26 मार्च तक आवेदन पत्रों के अनुसार प्रस्ताव जिलाधिकारी को प्रस्तुत करते हुए अंतिम निर्णय के बाद लॉटरी की कार्रवाई पूरी होगी। जिसके बाद चयनित आवेदनकर्ता बच्चों के 2 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। द्वितीय चरण के आवेदन 16 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक भरें जाएंगे। जिसके दाखिले एक मई तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed