फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रोटरी क्लब ने किया एकल विद्यालय के बच्चों को जर्सी वितरण

रोटरी क्लब ने किया एकल विद्यालय के बच्चों को जर्सी वितरण

Mon, 08 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब ने किया एकल विद्यालय के बच्चों को जर्सी वितरण
बच्चों को जर्सी वितरित
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। क्षेत्र के तीन गांव में विश्व हिंदू परिषद की ओर से चल रहे एक एकल विद्यालय के बच्चों को रोटरी क्लब शामली द्वारा जर्सी, जुराब, पेंसिल, रबड़, खाने का सामान आदि वितरित किया । सामान को पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।
रोटरी क्लब से आए राजकुमार गर्ग ने बताया कि आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों की मदद की जाती है। इस मौके पर राज कुमार गर्ग, गुरुमुख सिंह, नवनीत जैन, अजय गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुभाष चंद्रन, नरेंद्र सैनी, रजनीश प्रधान, हरीश सिंघल, संजय सैनी, डॉक्टर सतीश गर्ग, सत्यनारायण, नरेंद्र मित्तल प्रकाश, सत्य प्रकाश, प्रदीप सिंघल, पवन गोयल, दीपक जैन, अमित मोहन, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर विवाद
थानाभवन(शामली)। घर के बाहर कूड़े डालने को लेकर दो परिवार में आपसी विवाद हो गया। थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी अशोक पुत्र रतन सिंह कश्यप व उनके पड़ोसी तिरखा सिंह, लीला उनके पौत्र व पौत्री आपस में घर के बाहर पड़े कूड़े को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। किसी ने कंट्रोलरूम पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौके से अशोक पुत्र रतन सिंह को थाने ले आई। अभी तक अशोक पुत्र रतन सिंह को पुलिस ने थाने पर बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार से अतिक्रमण हटवाया
थानाभवन(शामली)। थानाभवन पुलिस व नगर पंचायत कर्मियों ने थानाभवन के दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर दुकानदारों, रेडी, ठेले, होटल कर्मियों द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

थानाभवन में रविवार को दोपहर 12 बजे थानाभवन पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रवि यादव के निर्देशन में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायतकर्मियों पुलिस और पीएसी बल के द्वारा दुकानों के बाहर लगाए गए फड़ व सड़क पर ठेले लगाकर किए गए। अतिक्रमण और मुख्यमार्ग पर ही कुछ होटलों द्वारा होटल से सड़क तक भट्ठी आदि लगाकर किए गए अवैध अतिक्रमण को पुलिस ने बलपूर्वक हटवाया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों ने दोबारा गैर कानूनी ढंग से सड़क पर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुराने चरथावल बस स्टैंड पर सरकारी विद्यालय के बाहर ठेली चालकों द्वारा गेट के बाहर ही ठेले लगाकर अंदर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया था। पुलिस ने स्कूल के गेट के बाहर से ठेलों को हटवाकर स्कूल का गेट खुलवाया। नगरपंचायत कर्मियों ने अवैध अतिक्रमण किए गए सामान को अपनी ट्रैक्टर ट्राली में भर लिया गया। पुलिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। अतिक्रमण अभियान में थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, नगर पंचायतअधिशासी अधिकारी रवि यादव, दरोगा अनिल कुमार, पुलिसकर्मी सुनील, संजीव,अमित, शहरयाब, पुष्पा ,ज्योति, अखिलेश,अमिता गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed