{"_id":"5a36adec4f1c1bc5668b58d1","slug":"21513532908-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड़ के छात्र छात्राओं ने लिया गांठें और बंधन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड़ के छात्र छात्राओं ने लिया गांठें और बंधन का प्रशिक्षण
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
शामली। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की तीन दिवसीय मंडलीय रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एसपी अजयपाल शर्मा, शामली चेयरमैन के पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने दीप प्रज्वलित और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को हैरान किया।
कार्यक्रम में तीन जनपदों के लगभग 342 स्काउट गाइडों ने प्रतिभाग किया। डॉ. अजयपाल शर्मा और राजेश्वर बंसल ने कहा कि जीवन में अनुशासन और धैर्य का बड़ा ही महत्व है। समाज सेवा और देश सेवा ही सच्ची सेवा है। सभी को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के पहले दिन रैली का पूर्व अभ्यास, ध्वज का शिष्टाचार, वर्दी, मार्च पास्ट एवं कलर पार्टी के साथ ही सभी को विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डाक्टर हीरा सिंह, कॉलेज अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, शिवकुमार यादव, सतीश कुमार जिला मुख्यायुक्त मुजफ्फरनगर, ब्रजेश कुमार जिला मुख्यायुक्त शामली, सतीश कुमार कौशिक जिला मुख्यायुक्त सहारनपुर, लक्ष्मण सिंह, गीता रानी आदि मौजूद रहे।