{"_id":"59a707fc4f1c1bfe268b4835","slug":"21504118780-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के मांगे 400 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के मांगे 400 रुपये
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और एसडीएम को जांच कराने के लिए कहा है।
चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी आस मोहम्मद ने पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र में आवेदन किया। जनसेवा संचालक ने पूरी प्रक्रिया को समझाकर प्रमाणपत्र बनाने के लिये 400 रुपये सुविधा शुल्क मांगा। साथ ही कहा कि इनमें से 300 रुपये अधिकारियों को जाने हैं। आस मोहम्मद ने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो क्लिप बना ली। यह वीडियो क्लिप उसने सोशल मीडिया पर डाल दी। इसकी जानकारी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह तक पहुंच गई। जिलाधिकारी ने मामले में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शशांक मित्तल और एसडीएम को प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।